‘निर्माण उद्योग को बढ़ावा देना प्राथमिकता में शामिल’
(India)
आईएनएस कोलकाता को देश को समर्पित करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवी मुंबई में छह हजार करोड़ के स्पेशल इकोनॉमिक जोन प्रोजेक्ट की शुरुआत भी की। इस मौके पर मोदी ने कहा कि हमारी कोशिश सरलीकरण की तरफ है। देश को आयात से ज्यादा निर्यात पर ध्यान देना चाहिए। मोदी ने कहा कि निर्माण उद्योग को बढ़ावा देना प्राथमिकता में शामिल होना चाहिए। अगर देश के विकास की गति को तेज करना है. तो हमें शिक्षा, रोजगार पर ध्यान देना होगा। ये युग विश्व व्यापार का युग है। विश्व व्यापार के इस युग में सामुंद्रिक व्यापार पर ध्यान देना जरूरी हो गया है। बंदरगाहों पर देश के लिए उपयोगी बताते हुए मोदी ने कहा कि हमनें सागरमाला योजना की शुरुआत की। कंटेनर का करीब 50 फीसदी व्यापार हिंद महासागर के जरिए होता है। आने वाले दिनों में वे व्यापार निश्चित रूप से बढ़ेगा। भारत के समुद्र तट पर जो राज्य है। उसे सागरमाला योजना का लाभ मिले। ऐसी हमारी कोशिश होगी। मोदी ने कहा कि इनोवेशन, डिजाइनिंग पर अगर हम काम करें तो हम बेहतर कर सकते हैं। मुझे आने वाले दिनों में यकीन है कि हम निर्यात की दुनिया पर भी भारत का डंका बजा सकते हैं। गडकरी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश सरलीकरण की तरफ है। इसी के चलते शिपिंग के लिए अब लाइफटाइम शिपिंग का लाइसेंस दिया जाने लगा है। मोदी ने कांग्रेस पर चुटकी लेते हुए कहा कि सीएम पृथ्वीराज चव्हाण को इसकी योजना की जरूरत पहले से रही होगी। लेकिन चव्हाण बोल नहीं पाए होंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।