सेना से जुड़ी अहम जानकारियां आईएसआई को भेजता था आसिफ
(India)
यूपी पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने आसिफ अली नाम के एक शख्स को मेरठ से गिरफ्तार किया है। जो पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए काम करता था। जासूस आसिफ मेरठ के दिल्ली गेट का रहने वाला है। 52 साल के आसिफ पर आरोप है कि वो भारतीय सेना से जुड़ी अहम जानकारियां आईएसआई को भेजा करता था। पुलिस ने आरोपी के पास से भारतीय सेना से जुड़े कई अहम दस्तावेज, पाकिस्तानी डेबिट कार्ड, पाकिस्तान के अल हबीब बैंक की पास बुक, पाकिस्तान के 6 सिम कार्ड और 3 मोबाइल फोन बरामद किया है. एसटीएफ के एसपी उमेश कुमार ने बताया कि उन्हें एक हफ्ते पहले इस बात की जानकारी मिली थी तभी से उसके गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही थी. आर्मी इंटेलिजेंस को भी आसिफ के गतिविधियों की खबर लग गई थी. आसिफ अली को दिल्ली गेट इलाके के भाटवाड़ तिराहे से गिरफ्तार किया गया है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।