उत्तराखंड में बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त
(India)
उत्तराखंड के कई इलाकों में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। राज्य के अलग अलग जगहों में बादल फटने से 27 से ज्यादा की मौत हो चुकी है। उत्तराखंड के पौड़ी जिले में बारिश से सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। जमीन धंसने, बादल फटने से कई लोगों की जान जा चुकी हैं। पौड़ी के कल्जीखाल ब्लॉक के न्यूली गांव में बादल फटने से मकान टूट गए। जिसमें कई लोग लापता है। पौड़ी के एडीएम ने बताया कि पुराला बैरागढ़ गांव जाने के सभी रास्ते बंद हो जाने के कारण करीब 250 लोगों से संपर्क कट गया है। पौड़ी में 14 लोग मारे गए। जबकि देहरादून के बाहरी इलाके किशनपुर में भूस्खलन में दो लोगों की मौत हुई है। देहरादून में जमीन खिसकने से सात लोगों की मौत भी हो गई। जानकारी के अनुसार देहरादून में हो रही भारी बारिश के बाद पहाड़ खिसक गया था। जिससे एक मकान पर उसका मलबा आ गिरा और उसके नीचे दबने से से सात लोगों की मौत हो गई। सूचना के बाद प्रशासनिक आपदा टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य तेज कर दिए हैं और प्रभावितों को राहत मुहैया कराई जा रही है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।