पाकिस्तान की तरफ से हुई गोलीबारी में दो जवानों को शहीद हुए कुछ घंटे ही बीते थे कि पाक रेंजर्स ने एक बार फिर फायरिंग शुरू कर दी। शनिवार देर रात करीब 1.00 बजे से शुरू हुई फायरिंग सुबह 4 बजे तक जारी रही। इस फायरिंग में हालांकि किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं कही गई है। लेकिन आज सुबह करीब 9.00 बजे से एक बार फिर मेंढर में पाकिस्तान की तरफ से गोलीबारी शुरू हो गई है। जिसका भारतीय सेना डटकर मुकाबला करते हुए जवाबी फायरिंग करनी शुरू कर दी है। स्थानीय लोग गोलीबारी की घटना को लेकर सहमे हुए हैं। खासकर किसानों के इससे काफी नुकसान हो रहा है। इससे पहले शनिवार दोपहर को जम्मू-कश्मीर के अवंतिपुर में एयरफोर्स एयरफील्ड के बाहर आतंकवादियों ने बीएसएफ की गाड़ी को निशाना बनाकर गोलीबारी की, जिसमें दो जवानों की मौत हो गई और चार जख्मी हो गए। इस घटना को अंजाम देकर आतंकी भाग निकले। पाक रेंजर्स की तरफ से 10 दिनों में 8 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।