बाढ़ से निपटने में पूरा सहयोग करेगी केन्द्र सरकार : राजनाथ
(DELHI, India) सिंह ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में प्रदेश के कई हिस्सों में बाढ़ आने सम्बन्धी सवाल पर कहा, ‘न सिर्फ उत्तर प्रदेश, बल्कि हर जगह जहां बाढ़ की समस्या उत्पन्न हुई है, वहां केन्द्र सरकार पूरी मदद करेगी। इसके लिये राष्ट्रीय आपदा राहत बल को आवश्यक निर्देश दिये जा चुके हैं।’ नेपाल के बांधों से पानी छोड़े जाने से उत्तर प्रदेश में बाढ़ आने की समस्या पर उन्होंने कहा कि इस बारे में पड़ोसी मुल्क से बातचीत की जा चुकी है। सहारनपुर दंगों की जांच के लिये प्रदेश के काबीना मंत्री शिवपाल सिंह यादव की अगुवाई वाली समिति की रिपोर्ट के बारे में पूछे जाने पर केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि वह समाजवादी पार्टी का अंदरूनी मामला है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।