प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हरियाणा के कैथल जाएंगे। जहां वे 1394 करोड़ रुपये की लागत से कैथल-सिवानी-राजगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 65 और 152 को फोरलेन करने का नींव पत्थर रखेंगे। इसके बाद पीएम मोदी पुलिस लाइन मैदान में रैली को संबोधित भी करेंगे। इसे लेकर प्रशासन और सुरक्षा कंपनियों के साथ खुफिया एजेंसियों ने यहां डेरा डाल रखा है और चप्पे पर नजर रखी जा रही है। केंद्रीय भूतल परिवहन राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रामबिलास शर्मा, भाजपा चुनाव समिति के अध्यक्ष मनोहर लाल खट्टर, सांसद राजकुमार सैनी व भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल तंवर ने एक दिन पहले रैली स्थल का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। नेताओं ने प्रधानमंत्री के लिए बने मंच, वीआईपी के लिए दूसरे मंच, मीडिया गैलरी, डी गैलरी, रैली में बनाए गए महिला व पुरुष सेक्टर सहित रैली स्थल का निरीक्षण किया। कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कैथल में विकास कार्यो का उद्घाटन करने आ रहे प्रधानमंत्री का स्वागत है। लेकिन उन्होंने ये साफ नहीं किया कि वह प्रधानमंत्री का स्वागत कहां करेंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।