पाक की ओर से सीजफायर का उल्लंघन
(India)
इस बीच पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन लगातार जारी है। जम्मू-कश्मीर सीमा पर अर्निया और आरएसपुरा सेक्टर की 20 चैकियों पर पाकिस्तान की ओर से फायरिंग की गई। बीते 9 दिनों में पाकिस्तान की ओर से ये 14वां सीजफायर उल्लंघन है। पाकिस्तान की फायरिंग में भारत का एक नागरिक जख्मी हो गया है। कोटवाल पिंडी के रहने वाले अतर सिंह को कंधे पर गोली लगी। जिसके बाद उन्हें जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। वहीं अर्निया के सुहागपुर में एक घर को भी मामूली नुकसान पहुंचा है और तीन जानवरों की मौत हो गई है। बीएसएफ सूत्रों के अनुसार पाकिस्तानी रेंजर्स ने 51 एमएम के मोर्टार शेल से बीएसएफ की पित्तल पोस्ट पर सुबह दस बजे तक हमले किए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।