ट्रेन की चपेट में आया ऑटो रिक्शा
(India)
बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में सेमरा और सुगौली रेलवे स्टेशन के बीच सोमवार को मानव सहित रेलवे क्रासिंग पर ऑटो रिक्शा मुजफ्फरपुर से देहरादून जा रही राप्ती गंगा एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उस पर सवार 20 लोगों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए।पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार ने बताया कि छिनौता गांव के समीप मानव सहित रेल फाटक पर हुए इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर अब 20 हो गई है, जबकि इस दुर्घटना में दो अन्य घायल हो गए हैं। मृतकों में आठ बच्चे भी शामिल हैं।उन्होंने कहा कि हताहत हुए लोगों में कई के ट्रेन इंजन में फंस जाने से दूर तक घिसटने से उनके शव के क्षत-विक्षत हो गए और उनकी पहचान की जाना मुश्किल है। यह दुर्घटना ऑटो रिक्शा चालक द्वारा गुजर रही ट्रेन से पूर्व रेल गुमटी को पार कर लेने की कोशिश के कारण हुई।मृतकों में शामिल अधिकांश लोगों के एक परिवार के होने की संभावना जताते हुए उन्हों ने कहा कि इस हादसे में घायल हुए लोगों को जिला मुख्यालय मोतिहारी स्थित एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।