बताया जा रहा है कि वहीं पास में भारतीय सेना ने भी तंबू गाड़ दिए हैं, सूत्रों के मुताबिक, भारत-चीन सीमा पर तनाव कम करने के लिए दोनों देशों के सैन्य अधिकारियों के बीच फ्लैग मीटिंग हो सकती है, वहीं सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह सुहाग ने कहा है कि इसमें घुसपैठ जैसी कोई बात नहीं है, यह वही इलाका है जहां पिछली बार चीनी सैनिकों के तंबू गाड़ने के बाद तीन हफ्ते तक तनाव रहा था, खबरों के मुताबिक, चीनी सैनिकों ने हाथ में झंडे ले रखे हैं, जिस पर लिखा है, 'यह चीन की जमीन है, वापस जाओ.'केंद्र की मोदी सरकार के लिए ये हालात चिंता बढ़ाने वाले हैं, क्योंकि पिछले कुछ समय से जम्मू-कश्मीर सीमा पर पाकिस्तान भी लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है, बीते 9 दिनों में पाकिस्तान 14 बार भारतीय चौकियों पर फायरिंग कर चुका है
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।