(JAMMUandKASHMIR, India)
इस पर भारतीय बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। रक्षा जनसंपर्क अधिकारी ने आज यहां कहा, पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में हमीरपुर सब सेक्टर स्थित हमारी अग्रिम चौकियों पर बीती देर रात करीब 9 बजे छोटे एवं स्वचालित हथियारों से गोलीबारी शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि इस पर भारतीय सैनिकों ने भी मोर्चा संभाल लिया और उतनी ही क्षमता के हथियारों से जवाब दिया। इससे दोनों ओर से रूक-रूक कर गोलीबारी होती रही। रक्षा जनसंपर्क अधिकारी ने कहा, नियंत्रण रेखा के इस ओर जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। भारत-पाक सीमा पर पाकिस्तानी सैनिक पिछले दस दिनों में 11 बार और इस पूरे महीने में अब तक 13 बार सीजफायर का उल्लंघन कर चुके हैं। पाकिस्तानी सैनिकों ने 17 और 18 अगस्त की दरम्यानी रात को जम्मू के अरनिया और आरएस पुरा सब सेक्टरों में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 20 भारतीय चौकियों और नागरिक इलाकों को निशाना बनाते हुए रातभर भारी गोलाबारी की थी तथा स्वचालित हथियारों से गोलियां चलाई थीं। इसमें एक ग्रामीण घायल हो गया था।
सत्रह अगस्त को पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू तथा पुंछ जिलों में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अरनिया सब सेक्टर और हमीरपुर सब सेक्टर में स्वाचालित एवं छोटे हथियारों से भारी गोलीबारी की थी। इससे पहले पाकिस्तानी सैनिकों ने 14 अगस्त को नियंत्रण रेखा पर पुंछ जिले के हमीरपुर सेक्टर में भारतीय चौकियों को छोटे एवं स्वचालित हथियारों से निशाना बनाया था। इसके अतिरिक्त, पुंछ में 14 और 13 अगस्त की रात बालकोटे तथा हमीरपुर में संघषर्विराम का दो बार उल्लंघन किया गया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।