वार्ता न रोकें भारत, दोनों देशों के बीच सार्थक बातचीत जरूरी: पाक उच्चायुक्त अब्दुल बासित
(DELHI, India) दोनों देशों के बीच सार्थक बातचीत जरूरी है। पाकिस्तान शांति का पक्षधर है। उधर मंगलवार को बासित ने मीरवाइज उमर फारूक और सैयद अली शाह गिलानी समेत नरमपंथी और कट्टरपंथी कश्मीरी अलगाववादी नेताओं के साथ बातचीत थी। बासित ने कहा, पाकिस्तान 9/11 के बाद से आतंकवाद झेल रहा है। दोनों देशों को आर्थिक सहयोग बढ़ाना जरूरी। नवाज शरीफ अच्छे रिश्ते के लिए मोदी के शपथ ग्रहण में आए थे। पाकिस्तान भारत के साथ संबंध सुधारने के लिए गंभीरतापूर्वक प्रतिबद्ध है। हम समझते हैं कि यह एक जटिल स्थिति है। पाकिस्तान में हम बहुत सकारात्मक हैं और संबंधों के सामान्यीकरण के बीच ध्यान भटकाने वाली चीजों को आने नहीं देंगे। बासित ने मोदी की बात का समर्थन किया, मोदी ने गरीबी हटाने की बात कही थी। बासित ने कहा, भारत को बातचीत की प्रक्रिया नहीं रोकनी चाहिए। साथ ही उन्होंने भारत पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भारत ने 57 बार सीजफायर का उल्लंघन किया। बासित ने कश्मीरी अलगाववादी नेताओं के साथ बैठक को उचित ठहराते हुए कहा कि उनके साथ बातचीत की यह प्रक्रिया लंबे समय से चली आ रही है। भारत की ओर विदेश सचिव स्तर की वार्ताओं को रद्द किए जाने से दोनों देशों को सभी मुद्दों का शांतिपूर्ण हल निकालने को लेकर हतोत्साहित नहीं होना चाहिए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।