4 राज्यों की 18 सीटों पर वोटिंग जारी
(India)
चार राज्यों की 18 विधानसभा सीटों पर आज उपचुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। सुबह नो बजे तक जहां बिहार में आठ फीसदी मतदान दर्ज किया गया वहीं कर्नाटक में 12 फीसदी मतदान दर्ज हुआ । उपचुनाव में बिहार पर सब की निगाहे है जहां विधानसभा की 10 सीटों के उपचुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके विरोधी लालू प्रसाद और नीतीश कुमार के प्रभाव का फैसला होगा।बिहार में जिन सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं, उनमें नरकटियागंज, राजनगर, जाले, छपरा, हाजीपुर, मोहिउद्दीनगर, परबत्ता, भागलपुर, बांका और मोहनिया शामिल हैं। इस उपचुनाव में अधिकांश सीटों पर बीजेपी और लोक जनशक्ति पार्टी गठबंधन ने उम्मीदवार उतारे हैं, जहां आरजेडी, जेडीयू और कांग्रेस गठबंधन का इनसे सीधा मुकाबला है।इस चुनाव के परिणाम को गठबंधन के भविष्य और प्रतिष्ठा से भी जोड़कर देखा जा रहा है। यही वजह है कि दोनों गठबंधन इस उपचुनाव में एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।