देश को डिजिटल रूप में सशक्त बनाने के लिए केंद्र सरकार ने करीब एक लाख करोड़ रुपये मूल्य की विभिन्न परियोजनाओं वाले कार्यक्रम डिजिटल इंडिया को मंजूरी दे दी है । इस कार्यक्रम में शामिल परियोजना का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि सरकारी सेवाएं नागरिकों को इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से उपलब्ध हों और लोगों को नवीनतम सूचना और संचार प्रौद्योगिकी का लाभ मिले.कैबिनेट की बैठक के बाद दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि डिजिटल इंडिया प्रोग्राम पर प्रधानमंत्री की बैठक के दौरान कार्यक्रम की डिजाइन पर किए गए प्रमुख निर्णयों को मंजूरी दी गई है. सरकार के हर कोने को छूने वाले इस विस्तृत कार्यक्रम को लेकर सभी मंत्रालयों को संवेदनशील बनाया जाएगा.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।