हिंसा के बाद आज असम बंद का ऐलान
(India)
असम में हुई हिंसा के बाद आज राज्य बंद का ऐलान किया गया है। असम के कई राजनीतिक दलों ने बंद का ऐलान किया है। असम में हुई हिंसा को लेकर आज गुवाहाटी में असम और नागालैंड के मुख्यमंत्री मिलेंगे। इस बैठक में गृह राज्यमंत्री रिजीजू भी मौजूद रहेंगें। गौरतलब है कि असम और नगालैंड के बॉर्डर पर स्थित गोलाघाट में बुधवार को हिंसा भड़कने के बाद पुलिस की फायरिंग में 3 लोगों की मौत हो गई। पुलिस की कार्रवाई के विरोध में लोगों ने नेशनल हाईवे संख्या 37 पर टायर जलाकर और पेड़ गिराकर रास्ता जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने कथित तौर पर 2 ट्रक और 1 पुलिस जीप को भी आग के हवाले कर दिया। भीड़ ने सूबे के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के खिलाफ भी नारे लगाए। पीएम मोदी ने घटना के बारे में गृह मंत्रालय से रिपोर्ट मांगी है। वहीं, असम के सीएम तरुण गोगोई ने इसका ठीकरा केंद्र पर फोड़ते हुए कहा है कि मोदी सरकार राज्य की मदद करने में सही वक्त पर सक्रिय नहीं हुई। गृह राज्यमंत्री किरेन रिजजिू गुरुवार को असम के दौरे पर जाएंगे। दोनों राज्यों के सीएम के मुलाकात की भी संभावना है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।