पाकिस्तान ने एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन किया है। आरएस पुरा सेक्टर में बीएसएफ की दो चैकियों पर पाकिस्तान की ओर से जमकर गोले दागे गए हैं और फायरिंग की गई। पाकिस्तान की ओर से पहले फायरिंग करने के बाद बीएसएफ की ओर से भी जवाबी फायरिंग की गई। पाकिस्तान की ओर से की फायरिंग में किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। अभी फायरिंग बंद है। इससे पहले भी पाकिस्तान की ओर से कई बार सीजफायर का उल्लंघन किया जा चुका है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।