कॉलेजियम प्रणाली मामले पर सोमवार को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट
(India)

सुप्रीम कोर्ट 121वें संविधान संशोधन को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सोमवार को सुनवाई करेगा। इस संविधान संशोधन के तहत उच्च अदालतों में न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए कॉलेजियम प्रणाली को खत्म कर दिया गया है और इसकी जगह नए तंत्र के रूप में राष्ट्रीय न्यायिक नियुक्ति आयोग का प्रस्ताव है। जब याचिकाकर्ताओं के वकीलों ने आग्रह किया कि उनके मामले पर तत्काल सुनवाई की जानी चाहिए तो प्रधान न्यायाधीश आरएम लोढा की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि मामला सोमवार को सुनवाई के लिए आ रहा है। कॉलेजियम प्रणाली को खत्म करने और इसकी जगह नया तंत्र लाने के लिए संसद द्वारा दो विधेयक पारित किए जाने के बाद सुप्रीम कोर्ट में एनजेएसी के खिलाफ चार याचिकाएं दायर की गई हैं। याचिकाओं में इस कदम को असंवैधानिक करार दिया गया है। ये याचिकाएं पूर्व अतिरिक्त महाधिवक्ता विश्वजीत भट्टाचार्य, एडवोकेट आरके कपूर और मनोहरलाल शर्मा और सुप्रीम कोर्ट के कुछ अन्य वकीलों ने लगाई हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।