गौरतलब है कि पाकिस्तान की ओर से लगातार सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस के ठीक बाद पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया था। जम्मू के पुंछ में मेंढर के पास एलओसी पर पाकिस्तान ने भारी गोलीबारी की थी। बीते सोमवार को भी जम्मू-कश्मीर सीमा पर अर्निया और आरएसपुरा सेक्टर की 20 चौकियों पर पाकिस्तान की ओर से फायरिंग की गई थी। बीते 13 दिनों में पाकिस्तान की ओर से यह 15वां सीजफायर उल्लंघन का मामला है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।