उपचुनाव : नौ राज्यों के 33 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान जारी
(India) आज नौ राज्यों में तीन लोकसभा सीट और 33 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग की जा रही है। लोकसभा सीटों में तेलंगाना की मेडक, गुजरात की वडोदरा और यूपी की मैनपुरी लोकसभा सीट पर मतदान किया जा रहा है। वही गुजरात की नौ, राजस्थान की चार और सिक्किम और त्रिपुरा की एक, पश्चिम बंगाल की दो और उत्तर प्रदेश की 11 सीटों पर वोटिंग की जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विट करके कहा कि आज देशभर से लोकसभा और विधानसभा के लिए मतदान किया जा रहा है। आप सभी से आग्रह है कि सभी लोग भारी संख्या में वोट करें। गुजरात की नौ विधानसभा सीटों और लोकसभा की एक सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है। वडोदरा सीट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी सीट से इस्तीफा देने के कारण खाली हुई थी। विधानसभा की नौ सीटों में डीसा, मणिनगर, टंकारा, खंभालिया, मांगरोल, तलाजा, आणंद, मातर और लीमखेडा सीट शामिल है। वही तेलंगाना का मुख्यमंत्री बनने के बाद चंद्रशेखर राव ने आंध्र की मेढ़क सीट से इस्तीफा दे दिया था। यूपी की मैनपुरी सीट सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह के इस्तीफे से खाली हुई थी। राजस्थान की नसीराबाद, वैर, कोटा दक्षिण और सूरजगढ़ सीट पर मतदान किया जा रहा है। प्रारंभिक दौर में उपचुनाव को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। शाम छह बजे तक मतदान के बाद इन सीटों पर 16 सितंबर को परिणाम आएंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।