सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने 26 नए टेलीविजन चैनलों के लंबित प्रस्तावों को हरी झंडी दे दी है। इसके साथ ही देश में चैनलों की संख्या बढ़कर 800 से अधिक हो गई। सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा कि उन्होंने समाचार, समसामयिकी, मनोरंजन और कुछ अन्य क्षेत्रों से संबंधित नए चैनलों के 26 लंबित प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है। मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल देश में 798 टेलीविजन चैनल हैं और 26 नए चैनलों को मंजूरी मिलने से ये संख्या बढ़कर 824 तक हो गई है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।