उप चुनाव : मतदान शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न
(India) प्रदेश की चार विधानसभा सीटों पर उप चुनाव के लिए शाम 6 बजे मतदान सम्पन्न हो चुका है। इस तरह कुल 23 उम्मीदवारों की किस्तम ईवीएम में बंद हो गई है। नतीजों की घोषणा 16 सितंबर को होगी। प्रदेश की चार विधानसभा सीटों कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान सम्पन्न हो गया है । कोटा दक्षिण, वैर, सूरजगढ़ और नसीराबाद के लिए भाजपा और कांग्रेस ने एडी चोटी का जोर लगा रखा है। चुनाव में सूरजगढ़ से 9 प्रत्याशी, वैर से 3 प्रत्याशी, नसीराबाद में 4 और कोटा दक्षिण में 7 प्रत्याशी मैदान र्मं हैं। सभी मतदान केन्द्रों पर पर्याप्त संख्या में केन्द्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती के साथ ही माइक्रो ऑब्जर्वर लगाए गए हैं। चारों जगह मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस में ही है। कुछ जगहों पर हंगामे की घटनाओं को छोड़कर सभी जगह मतदान शांतिपूर्ण रहा। अब सबकी निगाहें 16 सितंबर को होने वाली मतगणना पर टिक गई है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।