जयपुर में अगले बीस दिन तक होगी बिजली कटौती
(India)
सिटी सर्किल में दीपावली की मेंटीनेंस शुरू होने से होगी बिजली कटौती
जयपुर में अगले बीस दिन तक लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान दिनभर बिजली कटौती होने से लोग गर्मी में परेशान होंगे और मार्केट में भी इसका असर पडने की आशंका है। जयपुर बिजली वितरण कंपनी ने सिटी सर्किल में दीपावली की मेंटीनेंस शुरू कर दी है। इस दौरान बिजली सप्लाई बंद कर तारों, ट्रांसफार्मर, रिंग मैन यूनिट 33 केवी सब-स्टेशन का सुधार और मरम्मत कार्य किए जाएंगे। यह तीन चरणों में होगा। यानी हर क्षेत्र के लोगों को तीन से पांच बार बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। शहर में बिजली कंपनी की ओर से सात डिवीजन में रोजाना करीब 40 कॉलोनियों की बिजली सप्लाई बंद कर तारों और वितरण ट्रांसफार्मर की मेंटीनेंस की जा रही है। दूसरी ओर बिजली कंपनी के इंजीनियरों का कहना है कि दीपावली त्यौहार पर पांच दिन तक पूरे शहर में निर्बाध तरीके से बिजली सप्लाई होगी। इसके लिए पूरे सिस्टम की मेंटीनेंस जरूरी है। फिलहाल बिजली सप्लाई बंद कर मेंटीनेंस की जा रही है, ताकि कोई दुर्घटना नहीं हो।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।