राजधानी में आयकर विभाग की ओर से तीन दिनों से जारी कार्रवाई में करोडों की आघोषित आय का खुलासा हुआ है। आयकर विभाग की अन्वेष्क्षण टीम ने जवाहरात व्यवसाय, होटल, सिनेमा हॉल और प्रोपर्टी व्यवसाय से जुडे व्यवसायियों के दिल्ली, मुंबई, बैंगलोर, चेन्नई सहित करीब 20 ठिकानों पर कार्रवाई की गई जिसमें व्यापारियों और उनके सहयोगियों के यहां वित्तीय अनियमितताएं, लेखा पुस्तकों और स्टॉक में फर्क मिला है। प्रमुख जवाहरात व्यवसायी और उनके सहयोगी जौहरी पर की गई कार्रवाई में व्यवसायियों के घरों से लाखों की नकदी और जेवरात जब्त किए गए है साथ ही 91 करोड़ रु. की अघोषित आय उजागर हुई है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।