दीपावली पर जगमगाएंगे शहर के बाजार
(India)
दीपावली पर शहर जगमगाने लगेगा। विभिन्न व्यापार मंडलों में अपने-अपने बाजारों को आकर्षक सजावट से सजाने का कार्य अंतिम चरण में है। आज दोपहर तक सजावट का अंतिम रूप दिया जा सकेगा। हर बाजार में थीम बेस्ड सजावट की गई है। सजावट में शहरवासियों को कहीं विक्रान्त जहाज तो कहीं दूधिया रोशनी बिखरी नजर आएगी। सभी बाजारों में शाम 6.30 बजे स्विच ऑन होते ही बाजार रंग-बिरंगी रोशनी में नहाए हुए नजर आएंगे। बापू बाजार में शहरवासियों को सजावट का अनूठा रूप देखने को मिलेगा। यहां बर्फी, काजू की कतली और इमरती सहित अनेक प्रकार की मिठाइयों की आकृति की लाइटों से सजावट की गई है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।