रंग बिरंगी रोशनी से नहाया जयपुर
(India)
राजधानी का जेएलएन मार्ग भी पूरी तरह से रंग बिरंगी रोशनी से सराबोर नजर आया...यहां स्थित चाहे सरकारी महकमे के भवन हों या..दर्शनीय स्थल या फिर प्रमुख प्रतिष्ठान सभी को करीने से सजाया गया...धनतेरस के साथ ही जयपुर विकास प्राधिकरण का विशाल भवन रोशनी से नहाया हुआ नजर आया....पर्यटकों और दर्शनार्थियों का प्रमुख केन्द्र राजधानी का बिडला मंदिर भी आज कूल येल्लो थीम पर सजाया गया...इसी तरह जेएलएन मार्ग स्थित प्रमुख ईमारतें और प्रतिष्ठान भी पूरी तरह रंग बिरंगी रोशनी में नहाये नजर आए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।