जयपुर के मोतीडूंगरी गणेश मंदिर की सुरक्षा को लेकर हाईकोर्ट लगातार सख्ती दिखा रहा है..लेकिन इसके बावजूद प्रशासन अभी तक काम जल्द पूरा नहीं कर पा रहा है.. इसी को लेकर हाईकोर्ट में जस्टिस आरएस राठौड़ की खण्डपीठ में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान निगम के आला अधिकारी और पुलिस आयुक्त मौजूद रहे...कोर्ट ने पुलिस और निगम प्रशासन को जल्द से जल्द पार्किंग की व्यवस्था दुरुस्त करने के साथ ही बचे हुए कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए..मोतीडूंगरी गणेश मंदिर की सुरक्षा को लेकर जहां हाईकोर्ट ने स्वप्रेरित प्रसंज्ञान लिया था...उसी के बाद से मंदिर की सुरक्षा को लेकर कोर्ट सख्त है और कोर्ट की सख्ती के चलते मंदिर की व्यवस्थाओं में बहुत से सुधार हुए हैं..लेकिन अभी भी बहुत काम बाकी है जिसके चलते कोर्ट ने वो सारे काम जल्द पूरे करने और रिपोर्ट पेश करने को कहा है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।