अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुरीद हो गए है । ओबामा ने मोदी को कर्मठ व्यक्ति बताया। ओबामा और नरेंद्र मोदी की बुधराव रात को पई ताव में संक्षिप्त मुलाकात हुई थी। म्यांमा की राजधानी में दोनों नेता एक भव्य रात्रिभोज के दौरान मिले। ओबामा के साथ मोदी की यह दूसरी मुलाकात है। इससे पहले दोनों नेता व्हाइट हाउस में सितंबर के आखिरी सप्ताह में मिले थे, जब अमरीकी राष्ट्रपति ने मोदी की मेजबानी की थी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अकबरूद्दीन ने रात्रिभोज के बाद ट्वीट किया कि राष्ट्रपति ओबामा ने रात्रिभोज में प्रधानमंत्री मोदी का अभिवादन किया और कहा कि आप मैन ऑफ एक्शन हैं। इस रात्रिभोज का आयोजन म्यांमा के राष्ट्रपति थीन सीन की ओर से आसियान और पूर्वी एशियाई शिखर सम्मेलन में भाग लेने आए विश्व नेताओं के लिए किया गया था। व्हाइट हाउस में 29 सितंबर को शिखर स्तर की वार्ता की पूर्व संध्या पर ओबामा ने मोदी के लिए निजी रात्रिभोज का आयोजन किया था। उस वक्त ओबामा ने मोदी का अभिवादन गुजराती भाषा में किया था आसियान देशों के सम्मेलन के लिए म्यांमार पहुंचे नरेंद्र मोदी ने बुधवार को मलेशिया के प्रधानमंत्री नजीब रज्जाक, थाइलैंड के प्रधानमंत्री जनरल प्रयूत चान ओ चा, सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सेन लूंग और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति से भी मुलाकात की।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।