(JAMMUandKASHMIR, India)
पुलिस ने गुरुवार को बताया कि गोलीबारी से हालांकि किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को जम्मू में बताया कि पाकिस्तान रेंजर्स ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित सांबा जिले के रामगढ़ सेक्टर में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की चौकियों पर रात में गोलीबारी की। उन्होंने कहा, बीएसएफ ने पाकिस्तान की गोलीबारी पर जवाबी कार्रवाई नहीं की। उन्होंने जम्मू जिले में बीएसएफ के मकवाल सेक्टर पर भी रात में गोलीबारी की। अधिकारी जम्मू एवं कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा (एलओसी) की स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं, क्योंकि यहां सीमा के पास स्थित गांवों में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने वाले हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।