सचिवालय में पर्यटन को लेकर अहम बैठक
(India)
प्रदेश में पर्यटन को गति देने के प्रयास तेज हो गए हैं। शुक्रवार को जयपुर शासन सचिवालय में पर्यटन को लेकर अहम बैठक हुई। नगरीय विकास विभाग के एसीएस अशोक जैन की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पर्यटन नीति पर भी विचार किया गया। जानकारी के मुताबिक बैठक में प्रदेश की ऐतिहासिक इमारतों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए ताकि विदेशी पर्यटकों के साथ ही देशी पर्यटकों को भी बढावा मिले। बैठक में पर्यटन को लेकर नगरीय विकास विभाग की योजनाओं पर भी चर्चा हुई। इस बैठक में पर्यटन आयुक्त विक्रम सिंह चैहान सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।