मोदी ने बताई सुरक्षा के मुद्दों पर आपसी सहयोग की जरूरत
(India)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ऑस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन में चल रहे जी-20 शिखर सम्मेलन में काले धन और कर चोरी का मुद्दा उठाया। मोदी ने आर्थिक मुद्दे पर बहस में हिस्सा लेते हुए काले धन की चुनौती से निपटने के लिए आपसी सहयोग को जरूरी बताया और कहा कि इसके लिए वैश्विक सामंजस्य की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सूचनाओं को स्वतः साझा करने का वैश्विक मानक बनाने की पहल का भारत समर्थन करता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि काले धन पर अंकुश लगाकर आतंकवाद और ड्रग तस्करी को रोका जा सकता है। इसी के साथ पीएम मोदी ने कहा कि सभी देशों को काले धन पर कार्रवाई करने की जरूरत है क्योंकि यह केवल कर चोरी का मामला नहीं है, बल्कि इस धन का उपयोग कहीं न कहीं आतंकवाद और तस्करी में भी होता है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।