पाक ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन
(International)
जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव के जोर पकड़ने के साथ ही पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन तेज कर दिया है। पाकिस्तान सेना ने शनिवार को एक बार फिर अरनिया सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अग्रिम भारतीय चैकियों को निशाना बनाकर पांच मोर्टार दागे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी रेंजरों ने सुबह करीब नौ बजकर 27 मिनट पर अरनिया उप सेक्टर में सीमा सुरक्षा बल की अग्रिम चैकी को निशाना बनाकर 31-एम एम के पांच मोर्टार दागे। सूत्रों के अनुसार सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने पूरासंयम बरता और कोई जवाबी कार्रवाई नहीं की। पाकिस्तान की फायप्रंरग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।