रामपाल को कभी भी गिरफ्तार कर सकती है पुलिस
(India)

बाबा रामपाल को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस के पास अब बस रविवार का दिन और रात है। अवमामना मामले में फंसे बाबा को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में सोमवार को पेश किया जाना है। इस बीच, मुख्यमंत्री ने अपील की है कि बाबा शांतिपूर्ण ढंग से सरेंडर कर दें। वहीं संत के समर्थक अड़े हैं-जब तक गुरुजी ठीक नहीं हो जाते, तब तक गिरफ्तार नहीं होने देंगे। दूसरी ओर बरवाला से करीब 4 किलोमीटर दूर हिसार-चंडीगढ़ हाईवे पर स्थित आश्रम से महज 300 मीटर पहले रैपिड एक्शन फोर्स, नेवी कमांडो, सीआरपीएफ और राज्य पुलिस के जवान डेरा डाले हैं, जबकि आश्रम के मेन गेट पर बाबा के समर्थकों का कब्जा है। पुलिस ने आश्रम की ओर जाने वाले सभी रास्ते सील कर दिए हैं। यहां तक कि मीडिया को भी जाने की इजाजत नहीं है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।