कोलकाता पुलिस और मीडिया कर्मीयों के बीच शनिवार की दोपहर मारपीट हुई। मीडिया और पुलिस के बीच में बात उस समय बिगड़ी जब पुलिस सारधा घोटाले में शामिल सांसद कुणाल घोष को एसएसकेएम अस्पताल से बाहर लेकर आ रही थी।कोलकाता पुलिस पहले से ही दबाव की स्थति में थी और वो नहीं चाहती थी कि घोष घोटाले के बारे में मीडिया के किसी भी सवालों का जवाब दें। इसी के चलते पुलिस ने मीडिया कर्मियों को धक्का दिया, जिससे बात बिगड़ गई और धक्का मुक्की ने मारपीट का मोड़ ले लिया।सारधा घोटाले में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार टीएमसी से निलंबित सासंद कुणाल घोष ने कहा है किघोटाले के कर्ताधर्ता खुलेआम घूम रहे हैं, उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए। गौरतलब है किकुणाल घोष ने एक दिन पहले ही जेल में काफी मात्रा में नींद की गोलियां खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। सारधा घोटाले में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार टीएमसी से निलंबित सासंद कुणाल घोष ने कहा है कि घोटाले के कर्ताधर्ता खुलेआम घूम रहे हैं, उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए। गौरतलब है कि कुणाल घोष ने एक दिन पहले ही जेल में काफी मात्रा में नींद की गोलियां खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।