(International)
इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि बापू की मूर्ति का अनावरण करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। मोदी ने बापू की मूर्ति का अनावरण करने के लिए सहयोग देने व भारतीय समुदाय के लोगों का आदर करने के लिए स्थानीय प्रशासन का आभार प्रकट किया। मोदी ने कहा कि इस अवसर पर मेरे कई जाने पहचाने लोग भी इस भीड़ में मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि 2 अक्टूबर को पोरबंदर में किसी व्यक्ति का जन्म नहीं हुआ था बल्कि एक युग का जन्म हुआ था। प्रधानमंत्री ने कहा कि गांधी आज के समय में भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने अपने जीवन काल में थे। आज पूरे विश्व को आतंकवाद और ग्लोबल वार्मिंग की चिंता है। इसके लिए हम खुद ही जिम्मेदार हैं। अगर हमने प्रकृति का शोषण नहीं किया होता तो आज यह दिन नहीं देखना पड़ता। गांधी प्रकृति की रक्षा के लिए काफी सजग थे। इसका कई उदाहरण भी मोदी ने दिया। मोदी ने देश के कुछ विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि आज हमारे देश में कुछ लोग इस बात की चर्चा करते हैं कि मोदी पीएम बनने के बाद बार बार गांधी का नाम लेते हैं। उन्होंने कहा कि मैं जब सीएम था तब भी गांधी की बातें करता था। पीएम मोदी ने दोपहर रोमा स्ट्रीट पार्कलैंड में महात्मा गांधी की मूर्ति का अनावरण किया। कायर्क्रम लगभग आधे घंटे चला।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।