(DELHI, India)
कांग्रेस के इस कार्यक्रम में देश और दुनिया की राजनीति के तमाम दिग्गज एक जगह इकठ्ठा हुए हैं, इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि धर्मनिरपेक्षता के बिना भारत कुछ नहीं, नेहरू आधुनिक भारत के जनक नेहरू ने देश को विकास के रास्ते पर चलाया, सोनिया गांधी ने आगे कहा कि नेहरू जी देश को आधुनिकता, औद्योगिकीकरण और सामाजिक सुधार की ओर ले गए, दरअसल कांग्रेस तमाम गैर एनडीए दलों को एक मंच पर लाकर उन्हें रिश्तों की डोर से जोड़ना चाह रही है, इसके साथ ही कांग्रेस ने देश के तमाम राजनैतिक दलों को यह संकेत देने की भी कोशिश की है कि बीजेपी और संप्रदायवाद के खिलाफ सभी सेक्युलर ताकतें साथ आने को तैयार हैं, नेहरू जयंती पर आयोजित 'नेहरू: वर्ल्डव्यू एंड हिज लेगेसी- डेमोक्रेसी, इनक्लूजन एंड एम्पावरमेंट' नामक कार्यक्रम में आने के लिए ममता, मुलायम, लालू और नीतीश कुमार ने अपनी रजामंदी कांग्रेस को दे दी है, 17-18 नवंबर को दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित इंटरनैशनल कॉन्फ्रेंस में दुनिया के कई देशों और संगठनों से नेता इसमें शामिल हो रहे हैं,,,इसमें राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी भी भाग लेंगे, गौरतलब है कि कांग्रेस ने बीजेपी और एनडीए के घटक को छोड़कर तमाम दलों को बुलाया है, नेहरू पर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी को न्योता नहीं दिया गया था, कार्यक्रम में शरद पवार आने से मना कर चुके हैं, इनमें बीजेपी, शिवसेना और अकाली दल को छोड़कर बाकी तमाम राजनैतिक दलों को कांग्रेस की ओर से बुलावा गया है, कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी न्यौता नहीं भेजा है, इस पर कांग्रेस की दलील थी कि जो लोग नेहरू की विचारधारा को समझते हैं, उन्हीं को बुलाया गया है
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।