फिजी में पीएम मोदी का भव्य स्वागत
(International)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार रात एक दिन के दौरे पर फिजी पहुंचे। पिछले 33 साल में यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली फिजी यात्रा है। पीएम का राजधानी सूवा के अल्बर्ट पार्क में पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। पीएम मोदी ने फिजी समकक्ष फ्रैंक बैनीमरामा के साथ द्विपक्षीय बातचीत की जिसके बाद दोनों देशों के बीच तीन मुद्दों पर करार साइन किए गए।फिजी की संसद को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने मेजबान राष्ट्र को सफल चुनावों के लिए बधाई दी। पीएम ने कहा कि लोकतंत्र ही हम दोनों देशों को आपस में जोड़ता है। भारत ने फिजी के लिए वीजा ऑन अराइवल, छात्रों को डबल स्कॉलरशिप और देश को 5 मिलियन डॉलर की मदद देने का ऐलान किया है।पीएम ने संसद को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के लिए फिजी का हमेशा विशेष स्थान रहेगा। हमें भारत और फिजी के बीच आवागमन आसान बनाना चाहिए। फिजी के लोगों को श्आते ही वीजाश् यानी श्वीजा ऑन अराइवलश् की सुविधा मिलेगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।