सतलोक आश्रम में 6 लोगों की मौत
(India) हरियाणा पुलिस को स्वयंभू संत रामपाल के आश्रम से 10 हजार लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में कामयाबी मिली है। पुलिस के मुताबिक करीब 5 हजार लोगों को अभी भी आश्रम में बंधक बनाकर रखा गया है। इसके साथ ही अब तक इस पूरे प्रकरण में 6 लोगों के मारे जाने की खबर है, जिनमें से 4 की मौत आश्रम के अंदर हुई है। पुलिस का कहना है कि आश्रम में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने और रामपाल को अरेस्ट करने के लिए ऑपरेशन जारी रहेगा।
हरियाणा के डीजीपी एस.एन. वशिष्ठ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि आज सुबह प्रशासन की तरफ से तीन महिलाओं के शव सौंपे गए। महिलाओं की पहचान सविता(31), संतोष(45), मलकीत कौर(50) और राजबाला(70) के तौर पर हुई है। डीजीपी ने बताया कि महिलाओं के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच की जाएगी कि महिलाओं की मौत की वजह क्या रही। उन्होंने कहा कि इनकी मौत की वजह दम घुटने, भगदड़ या हत्या भी हो सकती है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।