रामपाल के आश्रम में मिली आपत्तिजनक सामग्री
(India)

साढ़े 33 घंटे के ऑपरेशन के बाद हरियाणा पुलिस ने बुधवार की रात सतलोक आश्रम से स्वयंभू संत रामपाल को गिरफ्तार कर लिया। रामपाल की गिरफ्तारी के बाद आश्रम की तलाशी के दौरान पुलिस को कॉन्डम, महिला शौचालयों में खुफिया कैमरे, नशीली दवाएं, बेहोशी की हालत में पहुंचाने वाली गैस, अश्लील साहित्य समेत भारी तादाद में आपत्तिजनक सामग्री मिली हैं। आश्रम से बाहर आई एक महिला ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में उनके साथ कई बार दुष्कर्म किया गया। बताया जा रहा है कि बुधवार को रामपाल ने पुलिस के सामने सरेंडर करने की जो पेशकश की थी, उसमें शर्त भी रखी थी कि आश्रम की तलाशी नहीं ली जाएगी। हालांकि, पुलिस ने उसकी सरेंडर और तलाशी न लेने की शर्तों को मानने से इनकार कर दिया था। पुलिस की कार्रवाई और आश्रम से करीब 20 हजार अनुयायियों को निकालने के बाद रात साढ़े नौ बजे के करीब रामपाल को गिरफ्तार कर लिया गया था। आश्रम से निकलने के बाद अनुयायियों ने बताया कि उन्हें बंधक बनाकर रखा गया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।