हांगकांग सुपर सीरिज बैडमिंटन से साइना नेहवाल बाहर
(India) तीसरी वरीयता प्राप्त साइना को चीनी ताइपै की तेइ जू यिंग ने सिर्फ 39 मिनट में 21-15, 21-19 से हराया। इस मैच से पहले साइना ने सात मुकाबलों में से पांच में उसे हराया था। आखिरी बार उनका सामना 2013 स्विस ओपन सेमीफाइनल में हुआ था जिसमें साइना ने जीत दर्ज की थी। हाल ही में चाइना ओपन जीतने वाली दुनिया की चौथे नंबर की खिलाड़ी साइना आज काफी थकी हुई दिखी। पहले गेम में वह दबाव में रही और दूसरे में वापसी की उसकी कोशिशें नाकाम रही। पहले गेम में 2-2 से बराबरी के बाद बढ़त बनाने वाली यिंग ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। उसने बढ़त जारी रखी। साइना ने भरसक कोशिश की लेकिन छठी वरीयता प्राप्त यिंग पर बढ़त नहीं बना सकी। पहले दौर के बाद यिंग 21-15 से आगे थी,,,साइना ने दूसरे गेम में वापसी की कोशिश करते हुए बेहतर प्रदर्शन किया। यह करीबी मुकाबला था जिसमें एक समय स्कोर 19-19 था लेकिन दुनिया की नौवें नंबर की खिलाड़ी यिंग ने लगातार दो विनर में लगातार जीत दर्ज की।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।