ओबामा को पीएम मोदी का न्यौता कबूल, गणतंत्र दिवस पर होंगे मुख्‍य अतिथि
(International) जिसे अमेरिकी राष्‍ट्रपति ने स्‍वीकार कर लिया है। ऐसा पहली बार होगा जब कोई अमेरिकी राष्ट्रपति भारत में गणतंत्र दिवस के मौके पर मुख्य अतिथि बनेगा। इससे पहले, पीएम मोदी ने ट्वीट कर ओबामा को भेजे गए न्‍यौते की जानकारी दी। उधर, ह्वाइट हाउस ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी के निमंत्रण पर राष्ट्रपति बराक ओबामा भारतीय गणतंत्र दिवस के मौके पर समारोह में भाग लेने के लिए जनवरी, 2015 में भारत जाएंगे। व्हाइट हाउस के अनुसार राष्ट्रपति ओबामा प्रधानमंत्री मोदी और भारतीय अधिकारियों के साथ अमेरिका-भारत सामरिक भागीदारी को मजबूत करने और इसका विस्तार करने के लिए मुलाकात करेंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।