पूर्व पेट्रोलियम मंत्री मुरली देवड़ा का निधन
(MAHARASHTRA, MAHARASHTRA) मुम्बई
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और पूर्व पेट्रोलियम मंत्री मुरली देवड़ा का निधन हो गया है । आज दोपहर तीन बजे देवड़ा का मुम्बई में अंतिम संस्कार होगा ।
देर रात तकरीबन 3 बजे कांग्रेस नेता मुरली देवड़ा का मुबंई में निधन हो गया। मुरली देवड़ा 77 साल के थे और कई दिनों से बीमार चल रहे थे। देवड़ा 2006 में यूपीए सरकार में पेट्रोलियम मंत्री रहे। वे कांग्रेस से राज्यसभा सांसद भी रहे। देवड़ा ने अपने राजनैतिक करियर की शुरुआत एक पार्षद के रूप में की थी। वे मुबंई के महापौर भी रह चुके हैं। देवड़ा 22 वर्ष तक मुंबई महानगर कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष रहे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।