संसद में आज भी हंगामे के आसार
(India)
काले धन पर संसद में आज भी हंगामा हो सकता है। विपक्षी दलों ने इसके लिए विशेष रणनीति बनाई है। इससे पहले मंगलवार को भी जोरदार हंगामा हुआ था। हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही आज 12 बजे तक स्थगित कर दी गई। संसद की कार्यवाही आरंभ होते ही तृणमूल कांग्रेस के सांसदों ने कालेधन के मुद्दे पर हंगामा शुरू कर दिया। काले धन पर विरोध करने के लिए टीएमसी सांसद काला छाता लेकर सदन में पहुंचे थे। इन छतरियों पर काला धन वापस लाने की बात लिखी हुई थी। टीएमसी सांसदों ने दोनों सदनों में हंगामा किया। आपको बता दें कि संसद का शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू हो चुका है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।