सिगरेट के सेवन पर अंकुश लगाने के लिए सरकार ने मंगलवार को कहा कि उसने विशेषज्ञ दल की उस रिपोर्ट की सिफारिशों को मान लिया है जिसमें खुली सिगरेट के बेचने पर पाबंदी लगाने की बात कही गई है। इस घोषणा के साथ ही सिगरेट बनाने वाली कंपनियों के शेयर औंधे मुंह गिरे। दल ने साथ ही यह भी सिफारिश की है कि तम्बाकू खरीदने वालों की उम्र में भी वृद्धि की जाए। साथ ही सिगरेट एंड अदर कोबाको प्रोडक्टस एक्ट, 2003 के प्रावधानों का उल्लंघन करने वालो पर भारी जुर्माना लगाया जाए। राज्य सभा में लिखित में दिए उत्तर में स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने बताया कि मंत्रालय ने दल की सिफारिशों को मान लिया है और विचार विमर्श के लिए कैबिनेट को एक नोट भेज दिया गया है। सिफारिशों को कैबिनेट के सामने रखा जाएगा और इन्हें लागू करने के लिए संसद की मंजूरी की जरूरत होगी। उल्लेखनीय है कि खुली सिगरेट की बिक्री 70 प्रतिशत होती है। क्योकि हर कोई 10 सिगरेट वाला पैकेट नहीं खरीद पाता।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।