केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह और सुरेश प्रभु ने मंगलवार को हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटों के उपचुनावों के लिए भाजपा प्रत्याशी की हैसियत से अपना नामांकन दाखिल किया। चुनाव अधिकारी सुमित कुमार के समक्ष जिस समय इन दोनों ने पर्चा भरा। उस समय वहां हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, कुछ मंत्री और भाजपा के सभी विधायक मौजूद थे। सुमित कुमार हरियाणा विधानसभा के सचिव भी हैं। उप चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन था। अगर जरूरी हुआ तो चुनाव 5 दिसंबर को कराया जाएगा। परिणामों की घोषणा भी चुनाव के दिन ही होगी। सिंह और प्रभु दोनों को 27 अक्टूबर को हुए केंद्रीय मंत्रिपरिषद के विस्तार में मंत्री बनाया गया था। वे संसद के किसी भी सदन के सदस्य नहीं है और मंत्री के पद पर बने रहने के लिए उनका छह माह के भीतर संसद में निर्वाचित होना अनिवार्य है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।