कालाधन मामले पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना, मोदी सरकार पर हमला, खड़गे बोले-देश से माफी मांगें पीएम
(DELHI, DELHI) नई दिल्ली-संसद में बुधवार को कालाधन के मुद्दे पर जोरदार बहस हो रही है। लोकसभा में काले धन के मुद्दे पर बहस के दौरान सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने प्रधानमंत्री पर सीधे हमला बोला है। कांग्रेस के नेता, सदन मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि पीएम मोदी को देश से माफी मांगनी चाहिए। खड़गे ने कहा, मेरे 15 लाख रुपए कहां हैं, जो आपने मेरे खाते में डालने का वादा किया था? वह रकम मेरे खाते में नहीं आई और 150 दिन बीत चुके हैं। आपने अपना वादा नहीं निभाया। मैं आपको वह वादा याद दिलाना चाहता हूं। आपने यह भी कहा था कि देश के वेतनभोगी समाज की देशभक्ति का हमें सम्मान करना चाहिए। हम उन्हें पैसे देंगे। लेकिन आपने इसी साल 17 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट को सौंपे हलफनामे में यू-टर्न ले लिया। आपने हलफनामे में डबल टैक्सेशन एग्रीमेंट (दोहरा कराधान समझौता) का जिक्र किया।श् खड़गे के ऐसा कहते ही सदन में श्यू-टर्न, यू-टर्न के नारे लगने लगे। राज्यसभा में कांग्रेस के नेता आनंद शर्मा ने काले धन को लेकर एनडीए सरकार पर निशाना साधा। शर्मा ने कहा, श्मैं यह जानना चाहता हूं कि दुनिया के कितने मुल्कों से प्रधानमंत्री कालाधन वापस लाने की बात कर रहे हैं। इस तरह की धारणा बन गई है कि विदेशों में जमा पैसा कालाधन है। इस बारे में फर्क किया जाना चाहिए कि क्या काला धन और क्या कानूनी रूप से जमा रकम है। इससे पहले कांग्रेस ने लोकसभा में काले धन के मुद्दे पर श्काम रोकोश् प्रस्ताव दिया था। कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, वीरप्पा मोइली और कमलनाथ ने काले धन के मुद्दे पर कार्यस्थगन प्रस्ताव पेश किया। लेकिन स्पीकर सुमित्रा महाजन ने प्रस्ताव को मंजूर नहीं किया। महाजन ने बताया कि कार्यस्थगन प्रस्ताव नियम 56 के मुताबिक नहीं है। स्पीकर ने बताया कि यह नया मुद्दा नहीं है, बल्कि इस पर पिछली लोकसभा में चर्चा हो चुकी है। स्पीकर ने विपक्ष की उस मांग पर विचार करने की बात कही, जिसमें काले धन के मुद्दे पर चर्चा की बात कही गई थी। इसके बाद चर्चा के लिए तीन बजे का समय तय किया गया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।