(BakshiKaTalab**, Lucknow)
इनमें छह बहुजन समाज पार्टी (बसपा), दो समाजवादी पार्टी (सपा), एक बीजेपी और एक कांग्रेस समर्थित निर्दलीय सांसद हैं। पूरे सदन ने रिटायर हो रहे इन सांसदों को विदाई दी। हालांकि इनमें से बसपा के दो सांसद वीर सिंह व राजा राम और सपा के रामगोपाल यादव राज्यसभा के लिए फिर से निर्वाचित हो चुके हैं। वह बुधवार से अपना नया कार्यकाल शुरु कर देंगे। रिटायर होने वालों में सांसदों में अमर सिंह और रामगोपाल यादव हैं। कांग्रेस-सपा के समर्थन से आए मोहम्मद अदीब और बीजेपी की कुसुम राय ने भी अपना कार्यकाल पूरा कर लिया है। इस सूची में बसपा के ब्रजेश पाठक, अखिलेश दास, अवतार सिंह करीमपुरी, बृजलाल खबरी, राजाराम और वीर सिंह हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।