अब आसान नहीं होगी सिगरेट पीना खुलेआम
(DELHI, India)
1- सिगरेट के छोटे-छोटे पैकेट
आप में से ज्यादातर ने ध्यान न दिया हो लेकिन बीड़ी के छोटे पैकेट पहले से ही बाजार में हैं। जबकि सिगरेट 10 और 20 के पैकेट में ही मिलते हैं। खुली सिगरेट की बिक्री का तोड़ निकालने के लिए कंपनियां सिगरेट के छोटे पैकेट भी ला सकती है जिसमें तीन से पांच सिगरेट का पैक भी मिलना शुरू हो सकता है।

टैक्स कम होगा

सरकार को सिगरेट और तंबाकू उत्पाद से मिलने वाला टैक्स कम हो सकता है क्योंकि खुली सिगरेट की बिक्री पर रोक से सिगरेट की बिक्री घटेगी। जो सरकार का लक्ष्य भी है। हालांकि सरकार अपनी इनकम ठीक रखने और सिगरेट की बिक्री कम करने के लिए इस टैक्स भी बढ़ा सकती है।

एक और कानून का उल्लंघन

खुली सिगरेट की बिक्री का सबसे बड़ा परिणाम एक और कानून का उल्लंघन होगा। इससे पहले सरकार ने पॉलीथीन और गुटखे की बिक्री पर रोक लगाया था लेकिन अभी तक भी पॉलीथीन और गुटखा खुले तौर पर बिक रहा है। इसी तरह खुली सिगरेट की बिक्री पर प्रतिबंध का होगा. एक अनुमान है कि इस समय देश में 70 से 80 लाख पान के ठेल और गुमटियां हैं जहां खुली सिगरेट बिकती है। प्रतिबंध के बाद इन पर लगाम लगाने के लिए कोई ढांचा सरकारों के पास मौजूद नहीं है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।