पीएम मोदी का भाजपा सांसदों को अल्टीमेटम
(DELHI, India) अपनी संपत्ति और देनदारियों की जानकारी नहीं देने वाले भाजपा सांसदों के खिलाफ कड़ा रूख अपनाते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 48 घंटे के भीतर यह जानकारी वेबसाइट पर सार्वजनिक करने का अल्टीमेटम दिया है। पिछले महीने एक आरटीआई से मिली जानकारी से यह जानकारी सामने आई थी कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी समेत लोकसभा के 401 सांसदों ने अपनी संपत्तियों और देनदारियों का ब्योरा नहीं दिया था। इस लिस्ट में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का नाम भी शामिल थे। लोकसभा सदस्य संपत्ति ब्यैरा नियम 2004 के मुताबिक शपथ लेने के 90 दिनों के अंदर लोकसभा सदस्य को अपनी संपत्ति का ब्योरा जमा कराना होता है। उस समय की जानकारी के अनुसार बीजेपी के 209, कांग्रेस के 31, तृणमूल कांग्रेस के 27, बीजेडी के 18, शिवसेना के 15, टीडीपी के14 सांसदों ने अपनी संपत्ति का ब्यौरा नहीं दिया। इनके साथ ही एआईएडीएमके के नौ, टीआरएस के आठ, वाईएसआर कांग्रेस के सात, एलजेपी के छह, एनसीपी, सीपीआइएम और समाजवादी पार्टी के चार-चार, अकाली दल, आरजेडी और आप के तीन-तीन और जेडीयू व अपना दल के दो-दो सदस्यों ने अब तक अपनी संपत्ति की जानकारी नहीं दी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।