सार्क सम्मेलन खत्म होने से पहले पाक लौटेंगे नवाज
(International)

सार्क सम्मेलन के आखिरी दिन भी दुनिया की निगाहें नरेंद्र मोदी और नवाज शरीफ पर टिकी हैं। आज भी दोनों के बीच तल्खी खत्म होने के आसार कम ही हैं। बताया जा रहा है कि सार्क समझौते में रोड़ा अटकाने के बाद नवाज अलग-थलग पड़ गए हैं। वे आज शाम 6 बजे ही पाकिस्तान के लिए रवाना हो जाएंगे, जबकि पहले उन्हें शुक्रवार सुबह 7 बजे काठमांडू से उड़ान भरनी थी. इधर सार्क सम्मेलन में आज प्रधानमंत्री मोदी के कई कार्यक्रम हैं. मोदी धुलीखेल रिजॉर्ट जाएंगे इसके बाद दोपहर में नेपाल के प्रधानमंत्री सुशील कोइराला से मिलेगे। शाम को काठमांडू के सिटी हॉल में सार्क सम्मेलन के सत्र का समापन होगा. नरेंद्र मोदी रात पौने दस बजे काठमांडू से दिल्ली के लिए रवाना होंगे.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।