सीएसके को लेकर सुप्रीम कोर्ट नाराज
(India)
सुप्रीम कोर्ट ने आईपीएल की टीम चेन्नई सुपर किंग्स टीम की कप्तानी करने वाले महेंद्र सिंह धोनी की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। कोर्ट ने कहा, ‘चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान की इंडिया सीमेंट्स में उपाध्यक्ष की दोहरी भूमिका चिंता का विषय है। इंडिया सीमेंट्स चेन्नई सुपर किंग्स के मालिक एन. श्रीनिवासन की कंपनी है। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को 2013 में हुए आईपीएल छह में फिक्सिंग और सट्टेबाजी मामले पर सुनवाई करते हुए कहा कि क्यों न चेन्नई सुपरकिंग्स टीम की मान्यता को रद्द कर दिया जाए, क्योंकि इसके एक अधिकारी गुरुनाथ मयप्पन को सट्टेबाजी में शामिल पाया गया है। इसके अलावा सुनवाई के दौरान नलिनी चिदंबरम ने भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम भी लिया है। वकील नलिनी चिदंबरम ने कहा, चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन का निर्णय महेंद्र सिंह धोनी ही लेते थे। पूरी टीम उनके हिसाब से ही खेलती थी। इस बात पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा, यह क्रिकेट के लिए काफी दुखद है कि एक खिलाड़ी के इशारे पर पूरी टीम खेल रही हो। इस मामले की भी जांच की जाएगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।