खलीफा अल बगदादी मोसुल में, इस्लामिक स्टेट ने काटी शहर की फोन लाइन
(India) इराकी न्यूज डॉटकॉम के अनुसार आज सुबह से इस्लामिक स्टेट ने अल मोसुल शहर के फोन कनेक्शन काट दिए हैं। शहर के लोगों में इस बात से असंतोष है कि वे अपने मोबाइल का भी इस्तेमाल नहीं कर पा रहे। उन्होंने इस मामले में सुरक्षा की मांग की है। सूत्र ने पुष्टि की है कि टेलीफोन लाइनें इस्लामिक स्टेट ने ही काटी है। कुछ सूचनाओं के अनुसार बगदादी शहर में ही है। गौरतलब है कि आईएसआईएस नाम के आतंकी संगठन ने इराक और सीरिया के कई हिस्सों पर कब्जा कर लिया है। अबु बक्र अल-बगदादी ने इस पूरे हिस्से को इस्लामिक स्टेट घोषित कर दिया है और खुद को खलीफा घोषित कर दिया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।